ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2022)
पर्यावरण संरक्षण में गैर-सरकारी संगठनों का योगदान: सैद्धान्तिक दृष्टिकोण
Authors
डॉ. प्रकाश वीर दहिया
Abstract
पर्यावरण प्रदूषण एक चिंता का विषय है जिसके लिए गैर-सरकारी संगठनों और सरकार को अभी बहुत कुछ किया जाना आवश्यक है। सरकार को पर्यावरण के प्रति जागरुक तथा विकास-प्रक्रिया के दुष्परिणामों के लिए उत्तरदायी बनाने के कार्य में सफलता जनता की भागीदारी के बिना असंभव है। सरकार भी यह मान कर कार्य कर रही है कि पर्यावरण प्रबंध् हेतु विभिन्न स्तरों पर पर्यावरण संबंधी शिक्षा, प्रशिक्षण और ज्ञान होना पूर्व शर्त है। इस दिशा में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा सेमिनार, कार्यशाला, विचार गोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शिवरों, आन्दोलनों और अभियानों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण और प्रबंधन संबंधी चेतना जागृत करने के प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे हैं। सरकारी प्रयासों की अपनी सीमाएँ, कमजोरियाँ और राजनीति होती है। अतः सरकार जो कार्य नहीं कर पा रही वह कार्य गैर-सरकारी संगठन कर रहे हैं।
Download
Pages:67-72
How to cite this article:
डॉ. प्रकाश वीर दहिया "पर्यावरण संरक्षण में गैर-सरकारी संगठनों का योगदान: सैद्धान्तिक दृष्टिकोण". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 7, Issue 1, 2022, Pages 67-72
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
