Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2023)
उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन हेतु नैक द्वारा विकसित सात निकषों में से तृतीय निकष ‘शोध परामर्श तथा विस्तारण’ के संदर्भ में उत्तराखंड की महाविद्यालयी शिक्षा की स्थिति का आलोचनात्मक अध्ययन”
Authors
मनीषा पंत, दिनेश चंद्र काण्डपाल
Abstract
उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर विकास के प्रयास किए गए हैं। विभिन्न राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा की सुलभता तथा गुणवत्ता में वृद्धि का प्रयास किया जा रहा है। परन्तु इन प्रयासों के बावज़ूद भी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार नहीं हो पाया है। प्रस्तुत शोध कार्य उत्तराखंड राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इस शोध कार्य में प्रस्तुत शोध वर्णनात्मक प्रकार का शोध है। इस शोध कार्य में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग कर कुमायूँ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों के 127 शिक्षकों से आँकड़ा संग्रहण किया गया है। ये 127 शिक्षक इस शोध कार्य के प्रतिदर्श हैं जिनका चयन द्विस्तरीय प्रतिचयन विधि से किया गया है। प्रथम स्तर पर उद्देश्यपूर्ण प्रतिचयन विधि से कुमायूँ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों को लिया गया है। द्वितीय स्तर पर आकस्मिक प्रतिचयन विधि से चयनित महाविद्यालयों से कुल 127 शिक्षकों का चयन किया गया है। आँकड़ा संग्रहण के लिए “नैक द्वारा विकसित गुणवत्ता मानकों पर आधारित गुणवत्ता संकेतकों के आलोक में महाविद्यालयी शिक्षा के संदर्भ में महाविद्यालयी शिक्षकों की अभिमतावली” शीर्षक उपकरण का प्रयोग किया गया है। इस उपकरण का निर्माण शोधार्थी द्वारा स्वयं किया गया है। आँकड़ों के विश्लेषण के लिए आवृत्ति विश्लेषण तकनीक का प्रयोग किया गया है।
Download
Pages:187-190
How to cite this article:
मनीषा पंत, दिनेश चंद्र काण्डपाल "उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन हेतु नैक द्वारा विकसित सात निकषों में से तृतीय निकष ‘शोध परामर्श तथा विस्तारण’ के संदर्भ में उत्तराखंड की महाविद्यालयी शिक्षा की स्थिति का आलोचनात्मक अध्ययन”". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 8, Issue 2, 2023, Pages 187-190
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.