ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 2 (2024)
बालिकाओं की उच्च शिक्षा के प्रति अभिभावकों की अभिवृत्ति का अध्ययन
Authors
महेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार
Abstract
किसी भी राष्ट्र के सांस्कृतिक विकास, उसके संरक्षण एवं संवर्द्धन में बालिका शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षित बालिकाएँ अपने अधिकारों को जान व समझ कर उनका लाभ उठा सकती हैं एवं अपने विविध कर्तव्यों का सम्यक् ढंग से निर्वहन कर सकती हैं। इसमें भी उच्च शिक्षा प्राप्त बालिकाएं समाज व राष्ट्र की दशा एवं दिशा बदलने में सहायक होती हैं । प्रस्तुत शोध में अधिकतर अभिभावक बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने के पक्ष में हैं। अधिकतर अभिभावकों का विचार है कि उनकी बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर तथा आत्मनिर्भर बनके अपना भावी जीवन सुखमय बिताएंगी व उनका भी आर्थिक रूप से सहयोग करेंगीं। इसलिए ज्यादातर अभिभावक अपनी बालिकाओं की उच्च शिक्षा को लेकर काफी जागरूक हैं।
बालिकाओं की शिक्षा को प्रभावित करने में परिवार की आर्थिक स्थिति की भूमिका मुख्य है। शिक्षा के मूल उपकरण जैसे कापी-किताब, पत्र-पत्रिकाएँ, लेखन सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य की देखभाल, स्कूली परिधान, शुल्क, परिवहन सुविधा, कठिन विषयों हेतु कोचिंग की व्यवस्था आदि आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का प्रभाव पड़ता है। कुछ अभिभावक अपनी आर्थिक तंगी के कारण बालिकाओं को शिक्षा दिलाने से अधिक उपयेागी जीविकोपार्जन हेतु उनसे अर्थाेपयोगी कार्य को ही कराना उचित समझते हैं। कुछ अभिभावक किसी प्रकार शिक्षा दिलाते भी हैं तो अपनी आर्थिक विवशता के कारण शुल्क व अन्य सुविधा समय से नहीं उपलब्ध करा पाते हैं। ऐसी स्थिति में बालिकाओं में हीन भावना उत्पन्न हो जाती है जिसका प्रभाव बालिका के मस्तिष्क व शिक्षा पर पड़ता है।
घरेलू कार्यों में व्यस्त होने के कारण अध्ययन हेतु पर्याप्त समय न मिल पाने की समस्या भी बालिकाओं की शिक्षा को प्रभावित करती है। परिवार के सदस्य प्रायः घर-गृहस्थी सम्बन्धी कार्य जैसे - खाना पकाना, घर की सफाई, कढ़ाई-बुनाई, छोटे भाई-बहनों की देख-रेख, अतिथि स्वागत आदि कार्यों को अधिक प्राथमिकता देते हैं। प्रायः बालिकाएँ उपरोक्त जिम्मेमदारियों का निर्वहन करने के पश्चात् अध्ययन हेतु पर्याप्त समय नहीं निकाल पातीं। कई बार उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। अब समय आ गया है कि बालिकाओं की शिक्षा के प्रति अभिभावकों में निहित नकारात्मक सोच को बदलना होगा तथा बालकों के साथ-साथ बालिकाओं की उच्च शिक्षा का भी उचित प्रबंध करना होगा तभी समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव हो सकेगा।
Download
Pages:46-49
How to cite this article:
महेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार "बालिकाओं की उच्च शिक्षा के प्रति अभिभावकों की अभिवृत्ति का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 9, Issue 2, 2024, Pages 46-49
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
