ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 3 (2025)
महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आधुनिकीकरण के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन
Authors
डॉ० सुनीता गुप्ता, आकांक्षा सिंह
Abstract
वर्तमान युग विज्ञान, तकनीक एवं वैश्वीकरण से प्रभावित आधुनिकता का युग है, जिसने समाज के प्रत्येक क्षेत्र में गहन परिवर्तन किए हैं। शिक्षा भी इससे अछूती नहीं रही है। महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी आधुनिक मूल्यों, विचारों, जीवनशैली एवं प्रौद्योगिकी के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर रहे हैं। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों की आधुनिकीकरण के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन करना है, ताकि यह समझा जा सके कि वे किस प्रकार पारंपरिक सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों एवं आधुनिक परिवर्तनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर पा रहे हैं।इस अध्ययन में विद्यार्थियों की दृष्टि से आधुनिकीकरण के शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यक्तिगत पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। शोध के निष्कर्षों से यह स्पष्ट होता है कि अधिकांश विद्यार्थी आधुनिकीकरण को अवसर, प्रगति और नवाचार का माध्यम मानते हैं, किन्तु कुछ विद्यार्थी इसके नकारात्मक प्रभाव जैसे-सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण, प्रतिस्पर्धात्मक दबाव और सामाजिक असमानताओं को भी रेखांकित करते हैं। इस प्रकार यह अध्ययन उच्च शिक्षा के स्तर पर विद्यार्थियों की सोच, दृष्टिकोण और सामाजिक परिवर्तन की दिशा को समझने में सहायक सिद्ध होता है।
Download
Pages:41-44
How to cite this article:
डॉ० सुनीता गुप्ता, आकांक्षा सिंह "महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आधुनिकीकरण के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 10, Issue 3, 2025, Pages 41-44
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
