ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 3 (2025)
परिणाम आधारित शिक्षा का लेखांकन शिक्षा पर प्रभाव का अध्ययन: म.प्र. के भोपाल जिले के विशेष संदर्भ में
Authors
डॉ. माया बकोरिया
Abstract
परिणाम आधारित शिक्षा, पारंपरिक शिक्षण प्रणाली से भिन्न व्यावसायिक दक्षता एवं छात्रों पर केन्द्रित एक आधुनिक शिक्षा पद्धति है, जो न केवल शिक्षकों के पढ़ाने एवं पाठ्यक्रम को पूरा करने तक सीमित है, बल्कि छात्र-छात्राओं को नैतिक निर्णय लेने, तार्किक सोच को विकसित करने एवं समस्याओं का समाधान करने का हुनर भी सिखाती है।
यह अध्ययन जुलाई 2022 से जून 2025 तक मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से परिणाम आधारित शिक्षा प्राप्त करने वाले 10 महाविद्यालयों के 300 विद्यार्थियों पर किया गया है। प्रस्तुत शोध की पद्धति मात्रात्मक है, जिसमें डेटा संग्रहण प्रश्नावली विधि के माध्यम से किया गया है। प्राप्त डेटा के सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु वर्णनात्मक आँकड़ों, काई-स्क्वायर परीक्षण एवं पियर्सन सहसंबंध का प्रयोग किया गया है। सांख्यिकीय डेटा के विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकलता है कि परिणाम आधारित शिक्षा पद्धति छात्रों को आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है तथा उन्हें अधिक उद्योगोन्मुख, दक्ष एवं व्यावहारिक बनाती है।
Download
Pages:91-95
How to cite this article:
डॉ. माया बकोरिया "परिणाम आधारित शिक्षा का लेखांकन शिक्षा पर प्रभाव का अध्ययन: म.प्र. के भोपाल जिले के विशेष संदर्भ में". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 10, Issue 3, 2025, Pages 91-95
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
