ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 3 (2020)
गर्भावस्था में समुचित पोषण: एक विष्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
सीमा कुमारी
Abstract
गर्भवती महिलाओं को खून की कमी के खतरों से बचाने के लिए गर्भावस्था के दौरान अधिकाधिक लौह की आवश्यकता पर जोर डालें। सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भाधान के बाद की पहली तिमाही अर्थात 14 से 16 सप्ताह से प्रतिदिन आई एफ ए (100 एम जी मौलिक लौह और 0.5 एम जी फोलिक एसिड) की एक गोली 100 दिन तक देने की आवश्यकता होती है। आई एफ ए की यह मात्रा (प्रोफाइलेक्टिक खुराक) खून की कमी को रोकने के लिए दी जाती है। यदि किसी महिला में खून की कमी हो या उसको पैलोर हो तो उसे तीन माह तक आई एफ ए की 2 गोलियों की मात्रा प्रतिदिन देते रहें। इसका यह आशय हुआ कि गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान आई एफ ए की कम से कम 200 गोलियां देने की आवश्यकता होती है। आई एफ ए गोलियों की यह मात्रा अत्यधिक खून की कमी वाली अथवा सांस न ले सकने वाली और खून की कमी के कारण चिड़-चिड़ाहट महसूस करने वाली महिलाओं को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक होती है। इन महिलाओं को आई एफ ए की स्वास्थकर मात्रा आरंभ कर और आगे अगली देखभाल के लिए संबद्ध डॉक्टर के पास सलाह के लिए भेजना चाहिए।
Download
Pages:19-22
How to cite this article:
सीमा कुमारी "गर्भावस्था में समुचित पोषण: एक विष्लेषणात्मक अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 5, Issue 3, 2020, Pages 19-22
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
