ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 4 (2024)
शिक्षा में भूमंडलीकरण के प्रभाव का अध्ययन
Authors
अभिलाषा सिंह
Abstract
भूमंडलीकरण समाज की सभी आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ताने बाने में विभिन्न प्रकार की जटिल प्रवृतियों को प्रस्तुत करता है। जनसंख्या के कई समूहों की स्वच्छंदता को दूर करते हुए जीवनशैलियों, भाषाओं और संस्कृतियों के मानकीकरण की लहर के कारण, अल्पसंख्यकों की पहचानों तथा अधिकारों की सुरक्षा के लिए आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्रों साथ ही सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रतिरोध सामने आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि शिक्षा ही भूमंडलीकरण से डउत्पन्न समस्याओं के उत्तर देगी। भूमंडलीकरण ऐसी प्रक्रिया है जो विश्व के विभिन्न राष्ट्रोें में एकरूपता के साथ उन्हें स्वाभलंबी बनाती है।इस प्रक्रिया में कमजोर देश विकसित देशों का अनुसरण करके तथा उनसे सहायता प्राप्त करके अपना संपूर्ण विकास करते हैं। भूमंडलीकरण तथा शिक्षा दोनों ही आपस में सम्बन्धित हैं किसी एक के बिना दूसरे का विकास संभव नहीं है। जहाँ भूमंडलीकरण के क्षेत्र में मार्गदर्शन का कार्य शिक्षा के द्वारा होता है उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में भूमंडलीकरण एक अनुभव ग्रहण करता है। मार्ग और पूर्ति का सही अनुमान भूमंडलीकरण से निश्चित हो सकता हैै। भूमंडलीकरण के अन्तर्गत अध्यापक की भूमिका को महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है, एक अच्छा अध्यापक वही है जो परिवर्तन में विश्वास रखे क्योंकि भूमंडलीकरण परिवर्तन संभव होते हैैं।
Download
Pages:6-10
How to cite this article:
अभिलाषा सिंह "शिक्षा में भूमंडलीकरण के प्रभाव का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 9, Issue 4, 2024, Pages 6-10
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
