Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 2 (2025)
किशोर विद्यार्थियों के आजीविका निर्णय क्षमता को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कारक
Authors
रचना वर्मा मोहन, प्रवीण बहुगुणा
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में किशोर विद्यार्थियों की आजीविका निर्णय क्षमता को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कारकों को ज्ञात किया गया है। किशोर विद्यार्थियों से तात्पर्य है वर्तमान समय में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी है। जिनकी आयु लगभग 12 वर्ष से 18 वर्ष तक की होती है। किशोरावस्था में विद्यार्थियों का शारीरिक विकास, मानसिक विकास, भावनात्मक विकास, सामाजिक विकास और आध्यात्मिक विकास (सर्वांगीण विकास) होता है। इस अवस्था में वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से होता है, और इस अवस्था को तनाव, तूफान, संघर्ष और विरोध की अवस्था भी कहा जाता है। भविष्य में आजीविका के बारे में निर्णय लेने के लिए किशोर सक्षम होने की प्रक्रिया में होते है। विद्यार्थी अपनी आजीविका निर्णय को काल्पनिक और तार्किक सोच विचार करके करते हैं। विद्यार्थी अपनी रूचि, योग्यता और क्षमता के आधार पर अध्ययन के समय उन विषयों का चयन करते हैं, जिस क्षेत्र में वे आगे बढ़ना चाहते हैं। विद्यार्थियों के आजीविका निर्णय क्षमता को आत्म-नियंत्रण, आत्म जागरुकता, आत्म विश्वास, प्रेरणा, संज्ञानात्मक पूर्वाग्रह, भावनात्मक क्रियाएं, तनाव व दबाव, पारिवारिक प्रभाव, सामाजिक प्रभाव, आर्थिक प्रभाव, शैक्षिक और सार्वकारिक प्रभाव आदि प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कारक हैं। इन सभी कारकों का विद्यार्थियों के व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है जिसके कारण उनकी आजीविका का निर्णय इन कारकों के ऊपर निर्धारित होता है। अतः वातावरण का आजीविका निर्णय लेने में विशेष योगदान हैं ।

Download
Pages:78-81
How to cite this article:
रचना वर्मा मोहन, प्रवीण बहुगुणा "किशोर विद्यार्थियों के आजीविका निर्णय क्षमता को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कारक". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 10, Issue 2, 2025, Pages 78-81
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.