Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 4 (2025)
उच्च, मध्यम एवं निम्न सामान्य बुद्धि वाले माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
Authors
डॉ० मान सिंह, रानी कुमारी
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की सामान्य बुद्धि के उच्च, मध्यम एवं निम्न स्तरों के अनुसार उनकी शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना था कि बुद्धि के विभिन्न स्तर विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों, उपलब्धि के स्तर तथा शैक्षणिक प्रगति पर किस प्रकार प्रभाव डालते हैं। शोध के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को मानकीकृत बुद्धि परीक्षण के आधार पर तीन समूहों (उच्च, मध्यम और निम्न सामान्य बुद्धि) में वर्गीकृत किया गया तथा उनकी शैक्षिक उपलब्धि का मूल्यांकन विषयवार उपलब्धि परीक्षणों, विद्यालयी परीक्षाओं तथा आकलन मानदंडों के आधार पर किया गया। निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि उच्च सामान्य बुद्धि वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि सर्वाधिक रही, जबकि मध्यम बुद्धि वाले विद्यार्थी औसत स्तर पर तथा निम्न बुद्धि वाले विद्यार्थी अपेक्षाकृत कम उपलब्धि प्रदर्शित करते हैं। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि शिक्षण विधियों, प्रेरणा, अध्ययन परिवेश, शिक्षक-विद्यार्थी अन्तः क्रिया तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि जैसे घटक भी उपलब्धि को प्रभावित करते हैं, परन्तु बुद्धि एक महत्वपूर्ण निर्धारक कारक के रूप में कार्य करती है। शोध के निष्कर्ष शिक्षा-नीति निर्माताओं, शिक्षकों तथा परामर्शदाताओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये विभिन्न बुद्धि स्तरों वाले विद्यार्थियों हेतु उपयुक्त शिक्षण रणनीतियाँ, सहायक वातावरण तथा व्यक्तिगत शिक्षण योजना तैयार करने में उपयोगी दिशानिर्देश प्रदान करते हैं।

Download
Pages:55-58
How to cite this article:
डॉ० मान सिंह, रानी कुमारी "उच्च, मध्यम एवं निम्न सामान्य बुद्धि वाले माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 10, Issue 4, 2025, Pages 55-58
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.