Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 1 (2026)
बी. एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
मनोज कुमार, अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन में बी.एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध अध्ययन के उद्देश्य, विश्वविद्यालय स्तर के आधार पर बी. एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का अध्ययन करना एवं विश्वविद्यालय स्तर के आधार पर बी.एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन करना है। शोध अध्ययन हेतु वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन के लिए न्यादर्श के रूप में आगरा जिले के एक राज्य विश्वविद्यालय (डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय) व एक डीम्ड विश्वविद्यालय (दयालबाग एजुकेशनल इन्स्टीट्यूट) की शिक्षा संकाय के 100-100 बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षणार्थिओं का चयन किया गया है। प्रदत्त संकलन के लिए अनुकूल हायड, संजोत पेठे, उपिन्दर धर (2018) द्वारा निर्मित इमोशनल इंटेलिजेंस स्केल (संवेगात्मक बुद्धि मापनी) का प्रयोग किया गया है। चयनित शिक्षक प्रशिक्षणार्थिओं पर उपरोक्त उपकरण का प्रशासन करके, उनके प्राप्तांकों को ज्ञात करके, उसके आधार पर परिकल्पना के सत्यापन के लिए टी मूल्य ज्ञात किया गया। शोध से प्राप्त निष्कर्ष के अनुसार अध्ययन में विश्वविद्यालय स्तर के आधार पर राज्य विश्वविद्यालय के बी. एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का स्तर उच्च पाया गया। विश्वविद्यालय स्तर के आधार पर बी.एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया।
Download
Pages:45-47
How to cite this article:
मनोज कुमार, अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ "बी. एड. शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 11, Issue 1, 2026, Pages 45-47
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.